Expressway In Bihar: इन 10 जिलों से होकर गुजरेगा रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, बिहार को होगा ये बड़ा फायदा…

Updated:
विज्ञापन
Expressway In Bihar Raxaul-Haldia Greenfield Expressway pass through 10 districts

एक्सप्रेसवे की सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: बिहार को जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे मिलने वाला है. दरअसल, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. यह परियोजना न केवल बिहार, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों को भी आपस में जोड़ेगी.

विज्ञापन

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों को एक और एक्सप्रेसवे जल्द ही मिलने वाला है. रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है, जिससे बिहार को बड़ा फायदा होगा. बिहार के पूरे 10 जिलों से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा. इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 585 किलोमीटर के करीब होगी. जिसमें से 407.8 किलोमीटर का हिस्सा बिहार के जिलों से होकर गुजरेगा. इससे इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास की गति को बल मिलेगा.

इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे…

बता दें कि, बिहार में रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के अलावे बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर और बांका जिलों से होकर गुजरेगा. ऐसे में इन जिलों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

बेगूसराय में इन प्रखंडों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

इधर, बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि, बिहार से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बेगूसराय से भी होकर गुजरेगा. बेगूसराय जिले में यह परियोजना 58.30 किलोमीटर में फैली होगी और यह जिले के तेघड़ा और बेगूसराय अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाले मंसूरचक, भगवापुर, बछवाड़ा, मटिहानी समेत कई प्रखंडों से होकर गुजरेगी. यह एक्सप्रेसवे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रसौल लोड पोर्ट को हल्दिया पोर्ट से जोड़ेगा.

एक्सप्रेसवे के बनने से बिहार को फायदा

वहीं, इस एक्सप्रेसवे के बनने से माल परिवहन तेज होगा और उत्तर बिहार के व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा. साथ ही निर्यात-आयात की प्रक्रिया सरल होगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. यह परियोजना न केवल बिहार, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों को भी आपस में जोड़ेगी. इससे पूर्वी भारत में सड़क अवसंरचना को मजबूती मिलेगी और समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.

Also Read: Bihar Weather: मध्य बिहार से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन, 4 दिनों तक जारी रहेगा भयंकर आंधी-पानी का दौर, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन