Bihar Weather: मध्य बिहार से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन, 4 दिनों तक जारी रहेगा भयंकर आंधी-पानी का दौर, IMD का अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jul 2025 11:14 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में मानसून रफ्तार पकड़ी हुई है. जिसके कारण कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं, यह सिलसिला अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से बड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है. इसका मुख्य कारण भी बताया गया है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही लेकिन, उनसे सावधान रहने की भी अपील की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है और अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में आंधी-पानी का दौर बने रहने की संभावना जताई गई है. बता दें कि, शुक्रवार को भी राजधानी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखने के लिए मिला.
मध्य बिहार से गुजर रही टर्फ लाइन
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ लाइन मध्य बिहार से होकर गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. वहीं, यह भी संभावना जताई गई है कि, इस टर्फ लाइन के कारण अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. इससे न केवल बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि हवाओं की गति भी तेज रहेगी. संभावना जताई गई है कि, कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
इधर, मौसम में परिवर्तन के कारण बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. खासकर किसानों से खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है. इधर, प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफन आई हैं. ऐसे में बाढ़ की संभावना को देखते हुए तटीय इलाकों पर निगरानी की जा रही है. लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है.
इन जिलों में आज अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी पटना समेत शेखपुरा, औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बेगूसराय, रोहतास, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा, अरवल, लखीसराय, नवादा और गया में 24 घंटे में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










