30.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

Exclusive: डाक विभाग के 25 डिवीजन में 31 लाख 24 हजार खुले खाते, 13 लाख 97 हजार हो गए बंद

Exclusive: डाक विभाग के 25 डिवीजन में 31 लाख 24 हजार खुले खाते थे, जिसमें से 13 लाख 97 हजार बंद हो गए है. खाते खुलने का फीसदी 70 फीसदी ही रहा है. डाक डिवीजन अपने लक्ष्य से 30 फीसदी कम रहा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Exclusive: सुबोध कुमार नंदन, पटना. डाक विभाग (बिहार सर्किल) में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान (30 मार्च 2025) 25 डिवीजन में 31,24,753 नये खाते खुले और विभिन्न कारणों से 13,97,614 खाते बंद हुए. इस तरह कुल नये खाते 1727,139 जोड़े. जबकि नये खाते जोड़ने का लक्ष्य था 24,46,200 खाते. खाते खुलने का फीसदी 70 फीसदी ही रहा है. डाक डिवीजन अपने लक्ष्य से 30 फीसदी कम रहा है. इसी तरह प्रक्षेत्र की बात की जाये तो उत्तरी प्रक्षेत्र ने वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 11,28,094 नये खाते खोले जबकि 4,14,798 खाते बंद हुए.

मुजफ्फरपुर डिवीजन अंतिम पायदान पर रहा

केंद्रीय प्रक्षेत्र में 13,96,133 नये खाते खुले, जबकि 7,32,333 खाते बंद हुए. वहीं पूर्व प्रक्षेत्र में 6,00,526 नये खाते खुले और 2,50,483 बंद हुए. आंकड़े के हिसाब से देखा जाये तो पूर्वी प्रक्षेत्र में महज 55 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त कर सका. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर डिवीजन को नये खाते जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था. उस मामले में डिवीजन में अव्वल रहा है. अपने लक्ष्य से लगभग 35 फीसदी अधिक नये खाते जोड़े. इसके बाद पटना जीपीओ, पटना साहिब डिवीजन और इस्ट चंपारण डिवीजन का स्थान रहा. वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर डिवीजन लक्ष्य से सबसे कम नये खाते 40.07 फीसदी ही जोड़ पाया. इस तरह मुजफ्फरपुर डिवीजन पूरे डिवीजन में अंतिम पायेदान पर रहा. इसके बाद औरंगाबाद डिवीजन, सहरसा डिवीजन और पटना डिवीजन का स्थान रहा.

डिवीजन का नाम नये खाते खुलेखाते बंदनये खाते जोड़ेवार्षिक लक्ष्यफीसदी में लक्ष्य प्राप्त
समस्तीपुर डिवीजन 177783 41422 136361 101100 134.88
पटना जीपीओ 2295818148 48103600133.61
पटना साहिब डिवीजन192656102666 89990 71600125.68
पूर्वी चंपारण डिवीजन162147 38717123430 108400113.87
दरभंगा डिवीजन15863449800 108834100800107.97
नालंदा डिवीजन177152878428931085800104.09
गया डिवीजन2141648722012694412910098.33
वैशाली डिवीजन115128 441567097274500 95.26
कटिहार डिवीजन7731223682536307090075.64
सीवान डिवीजन155296 63307 9198913820066.56
भोजपुर डिवीजन185087 96067 89020136800 65.07
सारण डिवीजन148400787996960110780064.56
मुंगेर डिवीजन11061144063 6654810390064.05
नवादा डिवीजन11854860360581889110063.87
पूर्णिया डिवीजन8822732820554078690063.76
वेस्ट चंपरण डिवीजन640762273841338 67800 60.97
मधुबनी डिवीजन
7631123550 5276110480050.34
सीतामढ़ी डिवीजन
6776526667410988340049.28
बेगूसराय डिवीजन9742549019484069930048.75
भागलपुर डिवीजन116697558166088112520048.63
रोहतास डिवीजन114318574135690511830048.10
पटना डिवीजन163078128133349457390047.29
सहरसा डिवीजन110254450836517114480045.01
औरंगाबाद डिवीजन9304450328427169870043.28
मुजफ्फरपुर डिवीजन117682697984788411950040.07
कुल: 31,24,75313,97,61417,27,13924,46,20070.60
उत्तरी प्रक्षेत्र11,28,0944,14,7987,13,29676.55
केंद्रीय प्रक्षेत्र13,96,1337,32,3336,63,80075.12
पूर्वी प्रक्षेत्र6,00,5262,50,4833,5004355.47

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel