Exclusive: सात वर्षों में 30 सीएनजी स्टेशन खुले, सप्लाई में 16 गुनी बढ़ोतरी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 Feb 2025 5:41 AM

विज्ञापन

सीएनजी स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)

Exclusive: पटना व आसपास के इलाके में 30 सीएनजी स्टेशन खुले हैं. जब पहली बार सीएनजी स्टेशन पटना में खुले थे, तब सीएनजी के दाम 63.47 रुपये प्रति किलो थे.

विज्ञापन

Exclusive: सुबोध कुमार नंदन/ पटना में सात साल पहले तीन सीएनजी स्टेशन के जरिये गेल इंडिया ने शहर में सीएनजी की सप्लाई शुरू की थी. इसके बाद सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ती गयी. अभी पटना व आसपास के इलाके में 30 सीएनजी स्टेशन खुले हैं. जिस साल पहली बार सीएनजी स्टेशन पटना में खुले थे, उस वक्त सीएनजी के दाम 63.47 रुपये प्रति किलो थे, जो 25 जनवरी, 2025 को बढ़ कर 87.90 रुपये प्रति किलो हो गये. इस तरह सात वर्षों में इसके दाम में 24.43 रुपये प्रति किलो वृद्धि हो चुकी है. 2019-20 में 19 लाख किलो से अधिक सीएनजी की सप्लाई थी, जो 2024- जनवरी 2025 में 304 लाख किलो हो गयी. इस तरह सप्लाई में 285 लाख किलो से अधिक वृद्धि हुई है. अभी चालू वित्तीय वर्ष में दो माह शेष हैं. अनुमान है कि सप्लाई 360 लाख किलो पार करेगी, जो 2019 की तुलना में 19 गुनी अधिक होगी.

सबसे अधिक 2022 में 10 स्टेशन खुले

गेल से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में सबसे अधिक 10 सीएनजी स्टेशन पटना में खुले. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल तीन सीएनजी स्टेशन खुले हैं, जबकि फरवरी में तीन सीएनजी खुलने थे, लेकिन कई कारणों से स्टेशन नहीं खुल पाये हैं. वहीं, दूसरी ओर गेल इंडिया के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने कहा कि मार्च तक तीन और नये सीएनजी स्टेशन शुरू हो जायेंगे.

पटना में सीएनजी स्टेशन खुले

  • वर्ष 2019- 03
  • वर्ष 2020 – 03
  • वर्ष 2021 – 06
  • वर्ष 2022- 10
  • वर्ष 2023 – 05
  • वर्ष 2024- 03
  • कुल – 30

सीएनजी की कीमत प्रति किलो (रुपये में)

  • वर्ष 2019- 63.47
  • वर्ष 2020 – 61.09
  • वर्ष 2021 – 67.09
  • वर्ष 2022- 94. 04
  • वर्ष 2023 – 87.04
  • वर्ष 2024- 86. 40
  • वर्ष 2025- 87.90

सीएनजी की सप्लाई

  • 2019- 20@19 लाख
  • 2020- 21@47 लाख
  • 2021- 22 @ 127 लाख
  • 2022-23 @ 252 लाख
  • 2023- 24 @ 314 लाख
  • 2024 – 25 जनवरी @ 304 लाख

Also Read: Exclusive: रमण-रौनक की एग्रो-टेक्निक तीन जिलों के 500 किसानों ने अपनायी, सेलिब्रिटी भी हुए दीवाने

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन