ePaper

भाजपा के साधारण कार्यकर्ता में भी पीएम बनने की क्षमता : नड्डा

Updated at : 08 Sep 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के साधारण कार्यकर्ता में भी पीएम बनने की क्षमता : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में किसी खास परिवार या विशेष जाति का व्यक्ति ही पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन भाजपा में एक गरीब घर से आने वाला साधारण व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में किसी खास परिवार या विशेष जाति का व्यक्ति ही पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन भाजपा में एक गरीब घर से आने वाला साधारण व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है. वे शनिवार को राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत पटना के खाजेकलां घाट के समीप दलित बस्ती में आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे. बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और सांसद रविशंकर प्रसाद भाजपा नेता कमलेश पासवान के घर गये और उनके आग्रह पर चाय पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केवल भाजपा ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है. श्री नड्डा ने कहा कि अन्य पार्टियों ने दलितों के साथ राजनीति की, उनको हक नहीं दिया और उनकी चिंता नहीं की. केवल भाजपा ने ही दलितों की चिंता की और उनके लिए कार्य किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर सदस्यता अभियान में शामिल हुए. यह एक अद्भुत पल था जो किसी अन्य पार्टी में देखने को नहीं मिलता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन