पटना में आलीशान घर, पेट्रोल पंप, राइस मिल, 40 लाख कैश... बिहार के बैंक अधिकारी ने 11 साल की नौकरी में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Dec 2025 10:36 AM
बैंक अधिकारी भवेश के घर छापेमारी करते EOU के अधिकारी
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज स्थित 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. जिसमें लाखों की नकदी और अहम दस्तावेज बरामद किए गए.
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. पटना में 4 और गोपालगंज में 2 स्थानों पर सुबह 9 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई करीब 11 घंटे तक चली. इस दौरान EOU को नकदी, ज्वेलरी, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं.
सबसे चौंकाने वाली बरामदगी बिहटा स्थित भावेश कुमार की राइस मिल से हुई, जहां से 40 लाख रुपये नकद जब्त किए गए. पटना स्थित उनके आवास से भी कैश और कीमती ज्वेलरी मिली है. तलाशी के दौरान टीम ने बेड खोलकर अंदर रखे बैग निकलवाए और उनकी गहन जांच की. इसी दौरान जमीन से जुड़े कागजात और महंगी घड़ियां भी बरामद की गईं.
8 अलग-अलग बैंकों की मिली पासबुक
EOU को जांच में यह भी पता चला कि भावेश कुमार के रिश्तेदार के नाम से खोली गई फर्म R.M. Enterprises के बैंक खातों में साल 2025 के दौरान 12 से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. इसके ठोस सबूत मिलने के बाद सभी संबंधित खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इसके अलावा भावेश के आवास से 8 अलग-अलग बैंकों की पासबुक मिली हैं, जिनमें करीब 15 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है.
भावेश कुमार के पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी
छापेमारी के दौरान गोपालगंज में स्थित भावेश कुमार के पेट्रोल पंप पर भी जांच की गई. यहां कैश, बिक्री और अन्य रिकॉर्ड खंगाले गए. हालांकि उनके भाई का दावा है कि पेट्रोल पंप से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. वहीं पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक कार्यालय में करीब 3 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की गई, जहां भावेश 2014 से विकास पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं.
आय से 60 प्रतिशत अधिक संपत्ति
EOU के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भावेश कुमार सिंह की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 60 प्रतिशत अधिक पाई गई है. पटना के पहाड़ी इलाके में उनकी सेवा अवधि के दौरान बनाए गए G+5 आलीशान भवन और पैतृक गांव के पास खरीदी गई 41 डिसमिल जमीन के दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.
भावेश के बड़े भाई ने क्या कहा?
वहीं, भावेश के बड़े भाई और पूर्व मुखिया राजेश सिंह ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा है कि चुनाव को देखते हुए उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल EOU दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










