बिहार को कल मिलेंगे 1218 नये सब इंस्पेक्टर, 436 महिला दरोगा भी शामिल, सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Dec 2025 9:59 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Police News: बिहार पुलिस अकादमी में 2023 बैच के प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा. समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री- गृह मंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Police News: बिहार पुलिस अकादमी में 2023 बैच के अवर निरीक्षकों (दरोगाओं) का दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को होने वाला है. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि होंगे. इस बार कुल 1218 प्रशिक्षु दरोगा पास आउट होंगे, जिनमें 436 महिलाएं शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का चयन होना बिहार पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण को प्रमाण है.

कम होगा अपराध

ये नये दरोगा 2025 के अंत तक पुलिस बल में नई ऊर्जा जोड़ेंगे और जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे. सभी प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ड्रग तस्करी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और आधुनिक जांच तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया है.

कौन-कौन रहेंगे मौजूद

अकादमी का कहना है कि ये दरोगा फील्ड में जाकर नए तरह के अपराधों से प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम होंगे. खासकर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने में इनकी भूमिका बहुत उपयोगी होगी. दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु अपने सीखे कौशल दिखाएंगे. परेड, सलामी और कई ड्रिल्स के जरिए वे अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे. इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी, परिवारजन और अतिथि मौजूद रहेंगे.

राज्य सरकार का कहना है कि 1218 नये दरोगाओं की तैनाती से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस बल की कमी काफी हद तक दूर होगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा का अनुभव मिलेगा. आधुनिक प्रशिक्षण से लैस यह दल राज्य में अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन