एक ही स्थान पर तीन साल से जमे कर्मियों का होगा तबादला

Updated:
विज्ञापन
एक ही स्थान पर तीन साल से जमे कर्मियों का होगा तबादला

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. विधानसभा चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होनेवाला है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. विधानसभा चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होनेवाला है. इसको लेकर बड़ी संख्या में सरकार को रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया गया है. साथ ही एक स्थान पर तीन साल से अधिक समय से जमे हुए पदाधिकारियों के स्थानांतरण की समय- सीमा भी निर्धारित कर दी गयी है. सरकार ने पदाधिकारियों के स्थानांतरण का कटऑफ डेट 31 अगस्त निर्धारित किया है. चुनाव कार्यों से प्रत्यक्ष जुड़े हुए ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है, जिनका जिला के अंतर्गत चार वर्षो में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण हो गयी है. इसको लेकर ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. मतदान कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में हैं कर्मी वर्तमान में राज्य में एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर रिक्तियों के विरुद्ध पदस्थापन करने का भी अनुरोध सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किया गया है. इन रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की कार्रवाई की जानी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग को जानकारी दी गयी है कि राज्य में मतदान कार्य के लिए कर्मियों की पर्याप्त संख्या है. इसके बावजूद जहानाबाद, अरवल और शिवहर जिलों में दूसरे जिलों से कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सभी प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन