Electricity In Bihar: बिहार में बनाए जायेंगे इतने पावर सब स्टेशन, होगा करोड़ों रुपये का निवेश, जानिये ये फायदे

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :29 Nov 2025 10:11 AM
विज्ञापन
Electricity In Bihar 167 power substations built crores of rupees invested know benefits

सांकेतिक तस्वीर

Electricity In Bihar: बिहार में 167 पावर सब स्टेशन बनाए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, 423 कंपनियों ने लगभग 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है. इसके बनने से उद्योगों को बिना किसी परेशानी के बिजली मिल सकेगी.

विज्ञापन

Electricity In Bihar: बिहार में विकास कार्य अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रहे हैं. ऐसे में राज्य में करीब 167 पावर सब स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है. इसके बनने से बिहार में उद्योगों को बिना किसी तरह के रुकावट के बिजली मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, बिहार में 423 कंपनियों ने लगभग 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है. जिसके बाद तैयारियां भी शुरू कर दी गई है.

उद्योगों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

बिहार में बनने वाले 167 पावर सब स्टेशन से उद्योगों और अत्याधुनिक ऑफिसों को भरपूर बिजली मिल सकेगी. यह सेवा 24 घंटे मिलती रहेगी. बिजली कंपनी के अधिकारियों की माने तो, दक्षिण बिहार में 76 और उत्तर बिहार में 91 पावर सब स्टेशन बनाए जाने की योजना है. इसका निर्माण उद्योगों के लिये चिन्हित जमीन के आस-पास ही किया जायेगा. इसके लिये एजेंसी चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

इस साल तक काम पूरा करने का लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, पावर सब स्टेशन के निर्माण को 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया. इसके निर्माण में लगभग 1000 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है. यह केंद्र और राज्य दोनों की हिस्सेदारी से बनेगा. इसके साथ ही जिन भी उद्योगों में बिजली की खपत ज्यादा होगी, वहां इस पावर सब स्टेशन से 11 केवी फीडर के माध्यम से बिजली सप्लाई की जायेगी.

इंजीनियरों को दिया गया ये बड़ा आदेश

अधिकारियों की माने तो, कंपनी का रिन्युएबल एनर्जी पॉलिसी पर भी ध्यान दिया जा रहा है. दरअसल, उद्योग लगाने वाली कंपनियों से सोलर के साथ अन्य माध्यमों से ग्रीन एनर्जी को लगाने का तर्क दिया जा रहा है. सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने इंजीनियरों को बड़ा आदेश दिया. उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में लगने वाले उद्योग और बिजली की डिमांड को देखते हुए बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. अभी से ही तमाम तैयारियां पूरी कर लेने का आदेश दिया गया.

Also Read: Expressway In Bihar: बिहार के 8 जिलों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे का कहां तक पहुंचा है काम? यहां जानिये पूरा अपडेट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन