आज से बिजली बिल संग्रह का अभियान

Updated at : 06 Mar 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बिजली बिल संग्रह  का अभियान

उत्तर बिहार में बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार से विशेष बिजली बिल संग्रह और कनेक्शन काटने का अभियान शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना उत्तर बिहार में बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार से विशेष बिजली बिल संग्रह और कनेक्शन काटने का अभियान शुरू होने जा रहा है.नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से छह मार्च से नौ मार्च तक यह अभियान चलायेगा.इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम महीने में बकाया राजस्व की वसूली को तेज करना और एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल लॉस को कम करना है.नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं.प्रत्येक क्षेत्र में विशेष बिल संग्रहण शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जायेगा. एटीएंडसी लॉस को वित्तीय वर्ष में 16% तक लाने का लक्ष्य : एनबीपीडीसीएल के लिए रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत एटीएंडसी लॉस को वित्तीय वर्ष में 16% तक लाने का लक्ष्य निर्धारित है.इस लक्ष्य की प्राप्ति केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है.इस अभियान के तहत विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जायेगी , जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिल भुगतान किया था, पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक एक भी बिल जमा नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन