बिहार चुनाव से पहले दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, चुनाव आयोग ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jul 2025 8:55 PM
Bihar Election 2025 (सांकेतिक फोटो)
Bihar Election 2025: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में सहभागिता कम है और यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है.
Bihar Election 2025: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान 25 जुलाई 2025 तक चलेगा और इसमें हर मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी.
दीघा और गया टाउन के मतदाता पिछड़े
उन्होंने बताया कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह है और 77% गणना प्रपत्रों का संकलन हो चुका है, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह भागीदारी चिंताजनक रूप से कम है. उदाहरण के तौर पर दीघा विधानसभा क्षेत्र में 64%, कुम्हरार में 67%, गया टाउन में 69% और मुजफ्फरपुर टाउन में 70% प्रपत्र ही अब तक जमा हुए हैं.
BLO घर-घर जाकर बांट रहे गणना प्रपत्र
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शहरी मतदाता अक्सर निर्वाचन प्रक्रिया से दूरी बनाए रखते हैं, जिसका असर वोटिंग प्रतिशत पर भी पड़ता है. यही कारण है कि आयोग द्वारा ‘हर घर दस्तक’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें BLO और नगर निकाय कर्मी घर-घर जाकर Enumeration Form (गणना प्रपत्र) वितरित कर रहे हैं. इस फॉर्म में नाम, EPIC नंबर, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य विवरण भरकर देना होता है.
आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म
उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता अपना Prefilled गणना प्रपत्र आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. जिनके पास अभी दस्तावेज नहीं हैं, वे बाद में भी 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 के बीच दावा-आपत्ति अवधि में आवश्यक दस्तावेज BLO को सौंप सकते हैं.
पुनरीक्षण अभियान में भाग लेने की अपील
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोहराया, “आपकी एक पहल लोकतंत्र की दिशा बदल सकती है. इसलिए पुनरीक्षण अभियान में भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम आगामी 01 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो. लोकतंत्र आपकी भागीदारी से ही मजबूत होता है.”
Also Read: बिहार की ब्यूटी क्वीन IPS नवजोत सिमी को मिली ये नई जिम्मेदारी, वैभव शर्मा बने CID पटना के एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










