ओलिंपक दिवस : एकलव्य और हॉकी पटना ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन
ओलिंपक दिवस : एकलव्य और हॉकी पटना ने दर्ज की जीत

ओलिंपिक दिवस के मौके पर बीआरसी दानापुर स्थित डगूं-डूंग स्टेडियम में रविवार को हॉकी बिहार के तत्वावधान में सब जूनियर 5ए साइड महिला और पुरुष हॉकी मैच का आयोजन किया गया. पहला मैच एक्लव्य सेंटर, पटना और हॉकी पटना के बीच खेला गया. महिला वर्ग में एक्लव्य सेंटर ने हॉकी पटना को 2-0 से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. ओलिंपिक दिवस के मौके पर बीआरसी दानापुर स्थित डगूं-डूंग स्टेडियम में रविवार को हॉकी बिहार के तत्वावधान में सब जूनियर 5ए साइड महिला और पुरुष हॉकी मैच का आयोजन किया गया. पहला मैच एक्लव्य सेंटर, पटना और हॉकी पटना के बीच खेला गया. महिला वर्ग में एक्लव्य सेंटर ने हॉकी पटना को 2-0 से पराजित किया. एक्लव्य सेंटर की ओर से सिद्धी कुमारी और खुशी कुमारी ने एक-एक गोल किया. पुरुष वर्ग का मैच हॉकी, पटना और पटेल अकादमी के बीच खेला गया. हॉकी पटना ने पटेल अकादमी को 4-2 से पराजित किया. हॉकी पटना की ओर से आशीष रंजन ने दो गोल दागे. नवीन कुमार और राजीव कुमार ने एक-एक गोल किया. पटेल अकादमी की ओर से निखिल नवीन और सुमन कुमार ने एक-एक गोल किया. सभी खिलाडियों ने पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी के स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर मनोज कुमार, मुनिंद्र, अचल कुमार, विकाश कुमार, रवि कुमार, मीनी कुमारी, अपराजिता कुमारी, श्रेया कुमारी, तुलसी कुमारी, तमन्ना राज मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन