एआइएसएफ : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 9:39 PM

विज्ञापन

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन एआइएसएफ ने सोमवार को शहर के आयकर गोलंबर के पास पुतला दहन कर दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन एआइएसएफ ने सोमवार को शहर के आयकर गोलंबर के पास पुतला दहन कर दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की. इसके साथ छात्रों ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा को अविलंब रद्द करने की मांग की है. केदार भवन स्थित एआइएसएफ राज्य कार्यालय से निकलकर नारेबाजी करते हुए आक्रोशित छात्रों का जत्था आयकर गोलंबर तक पहुंचा. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के जत्थे को रोकने का प्रयास किया, तो छात्रों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पुतला दहन किया. इसके बाद आयोजित प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता संगठन के राज्य सह सचिव सुधीर कुमार ने की. वहीं सभा को संबोधित करते हुए एआइएसएफ के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने कहा कि नाकामी को लाठी के बल पर दबाया जा रहा है. संगठन की ओर से एलान किया गया कि आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में दो दिनों तक काला दिवस मनाया जायेगा. एआइवाइएफ के राज्य सहसचिव शंभू देवा ने कहा कि अभी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. इस स्थिति में छात्र उग्र प्रदर्शन को बाध्य हो जायेंगे जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन