शिक्षा मंत्री से रसोइयाें का मानदेय बढ़ाने की मांग

भाकपा माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम के नेतृत्व में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की.
पटना . भाकपा माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम के नेतृत्व में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की. शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल के तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की 11 सूत्री मांगों पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से हमारी बातचीत हुई़ इसके बाद शिक्षा मंत्री ने मानदेय बढ़ाने के लिए एक महीने का वक्त मांगा है. सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार सदन में और सदन के बाहर बार-बार यह आश्वासन देती है कि विद्यालय रसोइया का सम्मानजनक मानदेय बढ़ाया जायेगा, किंतु ऐसा नहीं किया जाता है. इस बार यदि सरकार ने मानदेय नहीं बढ़ाया तो आने वाले सत्र में हम इस मामले को जोरदार तरीके से उठाएंगे और सदन नहीं चलने देंगे. प्रतिनिधिमंडल में सत्यदेव राम के अलावा शशि यादव, सरोज चौबे, विभा भारती, रिंकू देवी संजू देवी आदि शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




