ePaper

27 सितंबर से स्कूलों में होंगी दुर्गा पूजा की छुट्टियां

Updated at : 21 Sep 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
27 सितंबर से स्कूलों में होंगी दुर्गा पूजा की छुट्टियां

त्योहारों में मिलने वाली छुट्टियों का इंतजार स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी रहता है. इस बार शहर के अधिकतर निजी स्कूलों में 27 सितंबर से दशहरा की छुट्टी दी जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना त्योहारों में मिलने वाली छुट्टियों का इंतजार स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी रहता है. इस बार शहर के अधिकतर निजी स्कूलों में 27 सितंबर से दशहरा की छुट्टी दी जायेगी. स्कूलों में दशहरा की पांच दिनों की छुट्टी रहेगी. कई स्कूलों में आठ दिनों की भी छुट्टी दी जायेगी. कुर्जी स्थित लोयोला हाई स्कूल में दशहरा पर विद्यार्थियों को पांच दिनों की छुट्टी दी जायेगी. स्कूल के प्राचार्य ब्रदर जॉनसन ने बताया कि 27 से 2 अक्तूबर तक दशहरा की छुट्टी रहेगी. डॉन बॉस्को एकेडमी में भी बच्चों को दशहरा पर सात दिनों की छुट्टी दी जायेगी. यहां 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक दशहरा की छुट्टी विद्यार्थियों को दी जायेगी. इन स्कूलों में इस दिन से होगी छुट्टी स्कूल- तिथि लोयोला- 27 सितंबर से 3 अक्तूबर कार्मेल हाइ स्कूल- 27 सितंबर से 5 अक्तूबर संत माइकल हाइस्कूल- 27 सितंबर से 3 अक्तूबर नॉट्रेडेम एकेडमी- 27 सितंबर से 5 अक्तूबर संत जोसेफ कॉन्वेंट हाइस्कूल- 27 सितंबर से 3 अक्तूबर संत कैरेंस हाइस्कूल- 27 सितंबर से 5 अक्तूबर डॉन बॉस्को एकेडमी- 27 सितंबर से 3 अक्तूबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन