Durga Puja Bihar: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान होगी वीडियोग्राफी, मांस का टुकड़ा या पत्थर फेंकने पर होगा एक्शन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Sep 2025 1:09 PM
सांकेतिक तस्वीर
Durga Puja Bihar: बिहार में दुर्गापूजा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. इस बार मूर्ति विसर्जन के दौरान हर समूह की वीडियोग्राफी की जायेगी. इसके साथ ही छतों से पत्थर या फिर मांस का टुकड़ा फेंकने पर कड़ा एक्शन लिया जायेगा. एक के बाद एक निर्देश जारी किए जा रहे हैं.
Durga Puja Bihar: कुछ ही दिनों में नवरात्र की शुरुआत हो जायेगी. बिहार में दुर्गापूजा से पहले सभी जिलों में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है. दरअसल, इस बार मूर्ति विसर्जन के दौरान हर समूह की वीडियोग्राफी की जायेगी. इसके साथ ही इस दौरान छतों से पत्थर या फिर मांस का टुकड़ा फेंकने पर कड़ा एक्शन लिया जायेगा. शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जाए, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
इसे लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें यह निर्देश दिया गया. अधिकारियों की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही है. बैठक में सभी जिलों के डीएम, एसपी, डीआईजी, आईजी, प्रमंडलीय आयुक्त और रेलवे एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े. साथ ही आदेश दिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बना रहे, भीड़ कंट्रोल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और संवेदनशील जगहों पर सतर्कता बरती जाए.
इस बार होगा भौतिक सत्यापन
दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के वक्त कई बार पत्थरबाजी और मांस के टुकड़े फेंके जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. ऐसी घटनाओं से समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार की तरफ से खास तैयारी की गई है. इस बार ऐसी घटना ना हो, इसके लिए वीडियोग्राफी करने का निर्णय लिया गया और बचने के लिए भौतिक सत्यापन किया जाएगा.
सुरक्षित बिजली आपूर्ति की तैयारी
इसके अलावा दशहरा के बाद दीवाली और छठ जैसे बड़े-बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूरे बिहार में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. ऊर्जा सचिव ने दुर्गा पूजा पंडालों और उसके आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी तरह की अनहोनी होने पर बिजली काटने का भी आदेश दिया गया.
Also Read: Bihar Train News: आरा और बक्सर स्टेशन से यहां के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










