Bihar Train News: आरा और बक्सर स्टेशन से यहां के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और रूट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News Ara and Buxar stations know timing and route

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: त्योहारी सीजन को देखते हुए आरा और बक्सर से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. पहली ट्रेन रांची और दूसरी टाटा के लिए चलेगी. ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: दशहरा-दीवाली जैसे त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले रेलवे की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया और दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया. ये ट्रेनें आरा और बक्सर से चलेंगी, जो कि रांची और टाटा जंक्शन तक जायेगी. रेल मंत्रालय द्वारा त्योहारों के दौरान रेगुलर ट्रेनों में दबाव ना बढ़े, इसे ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया.

दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा त्योहारों के दौरान गाड़ी नंबर 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन की घोषणा की गई. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर 08639/40 रांची आरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा. यह ट्रेन 6 फेरे लगाएगी.

रांची आरा स्पेशल ट्रेन का रूट

रांची आरा स्पेशल ट्रेन के रूट और टाइमिंग की बात करें तो, हर रविवार को रांची से 20.45 बजे चलेगी और रात 12.5 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमोह, 3.50 बजे गया जंक्शन, 5.35 बजे सासाराम, 6.48 बजे विक्रमगंज, 7.15 बजे पिरो रुकते हुए 9.15 बजे आरा जंक्शन पहुंच जायेगी. वापसी में यह ट्रेन आरा जंक्शन से हर सोमवार को सुबह 10.00 बजे खुलेगी और 10.23 बजे पिरो, 10.33 बजे विक्रमगंज, 11.20 बजे सासाराम, 13.50 बजे गया जंक्शन, 16.17 बजे गोमो, 17.40 बजे बोकारो रुकते हुए 20.45 बजे रांची जंक्शन पहुंच जायेगी.

टाटानगर बक्सर स्पेशल का रूट और टाइमिंग

इसके अलावा ट्रेन नंबर 08183/84 टाटानगर बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक चलेगी और तीन फेरे में चलेगी. यह ट्रेन हर शुक्रवार को टाटानगर से 22.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 3.00 बजे आसनसोल, 10.45 बजे पटना, 11.50 बजे आरा रुकते हुए 15.00 बजे बक्सर पहुंच जायेगी. इसके बाद वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार को बक्सर से 17.15 बजे खुलेगी. इसके बाद 18.15 बजे आरा जंक्शन, 19.25 बजे पटना और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटानगर पहुंच जायेगी.

Also Read: Attack On Police: बिहार और यूपी पुलिस पर पश्चिम चंपारण में जानलेवा हमला, एक एसआई घायल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन