डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, 12 तक कर सकते हैं सुधार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड सत्र 2024-26 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है.
संवाददाता, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड सत्र 2024-26 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है. समिति ने कहा है कि डमी रजिस्ट्रेशन में अगर कोई त्रुटि हो तो 12 मार्च तक सुधार करवा सकते हैं. त्रुटि सुधार के लिए वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं. संबंधित प्राचार्य अपने संस्थान के विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति की वेबसाइट से तीन प्रतियों में डाउनलोड कर दो प्रति अपने हस्ताक्षर मुहर के साथ संबंधित विद्यार्थी को देंगे और तीसरी प्रति अपने कार्यालय में रखेंगे. समिति ने कहा है कि किसी विद्यार्थी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित उनके नाम, माता-पिता के नाम में मात्र लघु स्पेलिंग, जन्म तिथि, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग विषय आदि में संबंधित त्रुटि का सुधार कराया जा सकता है. विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन किसी भी स्थिति में नहीं किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




