ePaper

रूक-रूक कर बारिश से ठंड का एहसास

Updated at : 02 Nov 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
रूक-रूक कर बारिश से ठंड का एहसास

मोंथा चक्रवात की वजह से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

विज्ञापन

पटना:

मोंथा चक्रवात की वजह से जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान में छह डिग्री गिरावट होने की वजह से गुरुवार को भी दिन भर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ. शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को दिन और रात में ठंडक का एहसास हुआ. शनिवार को जिले में 2.4 एमएम बारिश हुई. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम साफ होगा लेकिन आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. दिन में हल्की धूप निकलने की भी संभावना है. रविवार से अगले एक सप्ताह तक दिन के समय अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शाम और रात में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन