पीयू : डॉ शंकर भौतिकी और डॉ कुमारी रुपम होम साइंस की बनीं विभागाध्यक्ष

Published by : AMBER MD Updated At : 27 Sep 2025 5:54 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में डॉ शंकर पटना सायंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर भौतिकी को विभागाध्यक्ष डॉ शंकर कुमार को आगामी एक अक्तूबर से बनाया गया है. पटना विश्वविद्यालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में डॉ शंकर पटना सायंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं. डॉ शंकर 80 के दशक के पटना सायंस कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और पटना विश्वविद्यालय की सेवा के अतिरिक्त भारत सरकार के दूरसंचार विभाग, सिमुलतला आवासीय विद्यालय और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में सेवा दे चुके हैं. अपने नये दायित्व पर नियुक्ति के लिए डॉ शंकर ने पटना विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताते हुए विभाग के अकादमिक समृद्धि व अनुशासन को प्राथमिकता बताया. इनके अलावा होम साइंस विभाग की अध्यक्ष के रूप डॉ रूपम कुमारी को नियुक्त किया गया है. डॉ सुहेली मेहता को वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्या का पद संभालने के बाद इन्हें विभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही अरबी विभाग के अध्यक्ष के रूप में डॉ मो सादिक हुसैन को नियुक्त किया गया है. इन शिक्षकों को विश्वविद्यालय की ओर से तीन साल के लिए विभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन