पंडारक के बीडीओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 1:07 AM
पंडारक के बीडीओ से कार्यों में शिथिलता तथा जनहित के मामलों में संवेदनहीनता के आरोप में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा.
पटना. पंडारक के बीडीओ से कार्यों में शिथिलता तथा जनहित के मामलों में संवेदनहीनता के आरोप में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा. वे शुक्रवार को अपने कार्यालय-कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में व बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2019 के तहत प्रथम अपील में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे. जिलाधिकारी ने सुनवाई में पाया कि बीइओ, पंडारक द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, ममरखावाद के विरुद्ध आरोप को प्रमाणित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा सक्षम प्राधिकार बीडीओ, पंडारक-सह-सचिव, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई, पंडारक से की गयी थी. पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंडारक-सह-सचिव, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई, पंडारक द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










