ePaper

- ‘ एक देश-एक चुनाव ’ पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई परिचर्चा

Updated at : 13 Jan 2025 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
- ‘ एक देश-एक चुनाव ’ पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई परिचर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ''‘ एक देश-एक चुनाव ’ को देश की भलाई के लिए आवश्यक बताते हुए,

विज्ञापन

सत्ता में बने रहने के कांग्रेस के अहंकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया: दिलीप जायसवाल

संवाददाता, पटना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ””””‘ एक देश-एक चुनाव ’ को देश की भलाई के लिए आवश्यक बताते हुए, इस चुनावी निरंतरता को तोड़ने के लिए कांग्रेस के अहंकार को जिम्मेदार ठहराया है. रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में न्यायिक एवं चुनाव आयोग संपर्क विभाग द्वारा आयोजित ‘ एक देश-एक चुनाव ’ विषय पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक देश में सभी चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया बाधित हुई. डॉ जायसवाल ने कहा कि यह जानना सबसे जरूरी है कि इस निरंतरता में व्यवधान किसने और क्यों डाला, जिससे आज हमें‘ एक देश-एक चुनाव ’ पर चर्चा करनी पड़ रही है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में लगातार बने रहने के उनके अहंकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया. राष्ट्रपति शासन लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अलग-अलग चुनाव कराने से देश को बड़ा आर्थिक और प्रशासनिक नुकसान हो रहा है. यदि सरकारें पांच साल तक बिना किसी रुकावट के काम करें, तो देश में असाधारण विकास हो सकता है.

देश के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी ‘ एक देश-एक चुनाव ’ की वकालत करते हुए कहा कि इससे देश के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी और राजकोष की बड़ी बचत होगी. स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि ‘ एक देश-एक चुनाव ’ कोई नयी चीज नहीं है. इसी को पटरी पर लाने का एक प्रयास है. 47 में 32 राजनीतिक दलों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के संदर्भ में अपना विचार रखा है. कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एसडी संजय ने कहा कि देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 129 वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया है. यह विधेयक अब सेलेक्ट कमेटी के पास है. इस मौके पर विधि एवं शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन, न्यायिक व चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, राकेश ठाकुर, दीपक प्रकाश सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन