ePaper

पीयू : एलएलबी कोर्स में पीयू कोटा लागू किये जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 27 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : एलएलबी कोर्स में पीयू कोटा लागू किये जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

राज्य सरकार और राजभवन को ज्ञापन भेजकर पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को एलएलबी नामांकन में मिलने वाला कोटा बहाल करने की मांग की

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सोशल जस्टिस आर्मी और आइसा से जुड़े छात्रों ने शनिवार को पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करके लॉ कॉलेज में एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पीयू कोटा लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सोशल जस्टिस आर्मी के संयोजक गौतम आनंद ने कहा कि हाल के वर्षों में पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करके पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी करने वाले छात्रों के पीयू कोटा को खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि हर तरफ घोर लापरवाही भ्रष्टाचार और उदासीनता का माहौल है. सोशल जस्टिस आर्मी के अध्यक्ष गौतम आनंद और आइसा के नीरज यादव के नेतृत्व में पटना लॉ कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन राज्य सरकार और राजभवन को ज्ञापन भेजकर पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को एलएलबी नामांकन में मिलने वाला कोटा बहाल करने की मांग की. छात्रों ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय लगातार बदहाली के कगार पर पहुंच गया है. कर्मचारियों की भारी कमी है नामांकन लेने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी मनमानी कर रही है. कर्मचारियों को मनमाने तरीके से निकाला जा रहा है. निजी कंपनी के हाथों में नामांकन प्रक्रिया को सौंप देने से नामांकन से लेकर परीक्षा परिणाम तक में व्यापक गड़बड़ी हो रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन इसमें जल्द सुधार करे, नहीं तो छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय खुलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थियों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. विरोध प्रदर्शन में कुंदन, अभिनाश, रौशन, श्रवण, अन्नू, सुधांशु, शाश्वत, सुमन, नीतीश, राजन, मोनू, चंदन, कृष्णा, प्रकाश, जयजीत, अमन, अनूप सहित दर्जनों छात्र शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन