रेलवे मेंस कांग्रेस ने हंगामा करने वाले डॉक्टर पर की कार्रवाई करने की मांग

खगौल. दानापुर मंडल रेल अस्पताल में महिला रेल कर्मचारी नीलम सिन्हा का इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर शैलेंद्र कुमार ने शराब के नशे के हालत में अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
खगौल
. दानापुर मंडल रेल अस्पताल में महिला रेल कर्मचारी नीलम सिन्हा का इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर शैलेंद्र कुमार ने शराब के नशे के हालत में अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया हंगामा करते हुए डॉ का वीडियो हमारे पास है. अनुशासन हीनता और दुर्व्यवहार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस संगठन कड़ी निंदा करते हुए डाॅक्टर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की. अगर तत्काल रेल प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गयी तो निश्चित तौर पर बड़ा आंदोलन का रूप रेखा तैयार किया जायेगा. मौके पर संगठन के एनएफआइआर जोनल सेक्रेटरी सह जोनल अध्यक्ष बीपी सिंह, संयुक्त महासचिव यू एस सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अरुण कुमार झा, ए के राय, जंगबहादुर यादव, संजय सिन्हा उर्फ पप्पू, संतोष पांडे, अविनाश कुमार, उदय कुमार, संतोष सिंह, रंजीत भारती, रंजीत राय, उमेश पांडे, रोहित राणा, अशोक कुमार, शंभु कुमार, दिलीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










