फतुहा में अधेड़ का शव बरामद, नहीं हुई पहचान

शुक्रवार की सुबह फतुहा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गैस प्लांट के पीछे झाड़ीनुमा मैदान के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैली गयी.
फतुहा. शुक्रवार की सुबह फतुहा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गैस प्लांट के पीछे झाड़ीनुमा मैदान के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैली गयी. इस बात सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच पड़ताल की. लेकिन अधेड़ के पास से कोई कागजात नहीं निकलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि अधेड़ की पहचान नहीं हो पायी है. साथ ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधेड़ की मौत कैसे हुई. गर्मी से हुए बेहोश, अस्पतात में मौत फतुहा. गुरुवार की रात वैशाली जिला के वीरपुर गांव निवासी बिरजू दास (45 वर्ष) ससुराल फतुहा के दरियापुर मकसूदपुर आये थे. गर्मी के कारण बेहोश हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया. वहां से एनएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गयी. परिजन का कहना था की उनको गर्मी के कारण लू लग गया था, शव को परिजन अपने घर लेकर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




