डीएवी : बिंडाथॉन में उत्साह के साथ भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Published by : AMBER MD Updated At : 13 Oct 2025 5:39 PM

विज्ञापन

शहर की बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-बिंडाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शहर की बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-बिंडाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनशीलता और डिजिटल सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. विद्यालय के करीब 100 विद्यार्थियों ने अपने मेंटर्स शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विभिन्न विचार प्रस्तुत किये और तकनीकी ज्ञान से जुड़ी नयी बातें सीखी. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एसी झा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी अग्रसर करते हैं. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन