Patna News: पटना में सचिवालय स्टाफ की बहु ने की आत्महत्या, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jan 2025 1:09 PM
Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Patna News: पटना में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. मृतका सचिवालय के एक कर्मचारी की बहू बताई जा रही है. महिला की लाश गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सचिवालय क्वार्टर A7 के फ्लैट संख्या 212 के कमरे से बरामद की गई है.
Patna News: पटना में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. मृतका सचिवालय के एक कर्मचारी की बहू बताई जा रही है. महिला की लाश गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सचिवालय क्वार्टर A7 के फ्लैट संख्या 212 के कमरे से बरामद की गई है. शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है.
सचिवालय कर्मी के बेटे से हुई थी शादी
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है. ससुरालवालों से पूछताछ की जा रही है. मृत महिला की पहचान सीतामढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में की गई है. अंजलि की शादी सचिवालय कर्मी के बेटे चंदन कुमार से आठ महीने पहले हुई थी. आसपास के लोगों का कहना है कि आज अचानक उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर हमलोग दंग रह गए. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read: संदिग्ध मौत मामले में 4 सदस्यीय टीम करेगी जांच, बेतिया में अबतक सात लोग गंवा चुके हैं जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










