Patna : घर में घुस कर बेटी से जबरदस्ती, विरोध करने पर पीटा

Updated at : 06 May 2024 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Patna : घर में घुस कर बेटी से जबरदस्ती, विरोध करने पर पीटा

कदमकुआं थाने के पूर्वी लोहानीपुर में रहने वाली एक युवती के साथ दो लोगों ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया है. विरोध करने आयी मां और बेटी दोनों के साथ मारपीट की और गले से चेन लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

पटना. कदमकुआं थाने के पूर्वी लोहानीपुर में रहने वाली एक युवती के साथ दो लोगों ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया है. यही नहीं, विरोध करने आयी मां और बेटी दोनों के साथ मारपीट की और गले से चेन लेकर फरार हो गये. घटना रविवार की है. इस संबंध में मां ने कदमकुआं थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों मोहल्ले के ही रहने वाले हैं. मारपीट में महिला और बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. ईंट से मारने के कारण मां की आंख के पास चोट लगी हैं. बेटी के चेहरे पर भी चोट के निशान है.

चिल्लाने की आवाज सुन नीचे कमरे में आयी मां :

महिला ने बताया कि दोनों घर में घुसे और बेटी के कमरे में जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे. चिल्लाने की आवाज आने पर मैं भागी-भागी नीचे उतरी, तो देखा कि दोनों मेरी बेटी के मुंह को दबाये हुए हैं. विरोध करने पर पहले मारपीट की. इसके बाद रॉड और ईंट से मारकर जख्मी कर दिया. इसके बाद एक आरोपित ने मेरे गले से सोने की चेन छीन ली. हो-हल्ला की आवाज सुन मोहल्ले के लोग जुट गये, जिसके बाद दोनों फरार हो गये. इतने में मैं बेहोश हो गयी. जब होश में आया, तो बेटी के साथ थाना पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन