डीएलएड की परीक्षा 16 जून से होगी शुरू, शेड्यूल जारी

Published by : AMBER MD Updated At : 05 Jun 2025 7:06 PM

विज्ञापन

डीएलएड के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2024-28 के प्रथम वर्ष के विभिन्न विषयों की परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2024-28 के प्रथम वर्ष के विभिन्न विषयों की परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 से 19 जून तक और प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 से 27 जून तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. संबंधित संस्थान के प्राचार्य पहले से उपलब्ध यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डीएलएड पाठ्यक्रम के अनुसार जो परीक्षार्थी वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में किसी भी आंतरिक विषय में फेल या अनुपस्थित थे और इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो उन्हें उक्त आंतरिक विषय के साथ ही सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी.

द्वितीय वर्ष का परीक्षा शेड्यूल

प्रथम पाली

विषय- तिथि- समय

समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा- 16 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 12.45

स्वयं की समझ- 17 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

अंग्रेजी का शिक्षण शास्त्र- 18 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

हिंदी का शिक्षण शास्त्र- 19 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

द्वितीय पाली

विषय- तिथि- समय

संज्ञान, सीखना और बालविकास- 16 जून- दोपहर 2 से शाम 5.15

विद्यालय में स्वास्थ्य, योग एव शारीरिक शिक्षा- 17 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15

गणित का शिक्षण शास्त्र- 18 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15 बजे

उच्च प्राथमिक स्तर वर्ग (6-8) किसी एक का शिक्षण शास्त्र- दोपहर 2 से शाम 4.15

प्रथम वर्ष का परीक्षा शेड्यूल

प्रथम पाली

विषय- तिथि- समय

समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ- 21 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 12.45

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा- 23 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 12.45

भाषा की समझ तथा आरंभिक भाषा विकास- 24 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

गणित का शिक्षण शास्त्र- 25 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

प्रोफिसिएंसी इंग्लिश- 26 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

कला समेकित शिक्षा- 27 जून- सुबह 9.30 से दोपहर 11.45

द्वितीय पाली

विषय- तिथि- समय

बचपन और बाल विकास- 21 जून- दोपहर 2 से शाम 5.15

विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन और शिक्षक विकास- 23 जून- दोपहर 2 से शाम 5.15

शिक्षा में जेंडर एवं समावेशी परिप्रेक्ष्य- 24 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15

हिंदी का शिक्षण शास्त्र- 25 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15

पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र- 26 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15

शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी- 27 जून- दोपहर 2 से शाम 4.15

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन