पटना में महिला की कनपटी में गोली मारकर हत्या, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. खैरा गांव के पास प्याज के खेत में एक अज्ञात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Crime News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास प्याज के खेत में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी गहरी साजिश का नतीजा है. सुबह-सुबह खेतों की ओर गए स्थानीय लोगों ने जब हरे रंग की साड़ी पहने करीब 30 वर्षीय महिला का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या गोली मारकर की गई है.

पहचान अभी तक अज्ञात, पुलिस जुटी जांच में

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने भी महिला को पहचानने से इनकार कर दिया. इससे पुलिस के लिए मामले की गुत्थी और उलझ गई है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और महिला की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

हत्या या रची गई कोई साजिश?

पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया हो, ताकि पहचान छिपाई जा सके. फिलहाल, इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन