पटना में एक फेमस बिजनेसमैन पर जानलेवा हमला, कार को घेर रॉड से शीशा तोड़ा फिर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

अस्पताल में परिजन और पुलिसकर्मी
Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की. घटना के दौरान कारोबारी को गोली लग गई, हालांकि लूट की वारदात नाकाम रही.
Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने एक कारोबारी की कार को घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना उसरी छितनावां रोड की बताई जा रही है. जहां आटा और चोकर के थोक कारोबारी निशांत कुमार से लाखों रुपये लूटने की कोशिश की गई.
कलेक्शन कर लौट रहे थे, 8-9 की संख्या में बदमाशों ने घेरा
बताया जा रहा है कि निशांत नौबतपुर और शिवाला इलाके से कलेक्शन कर लौट रहे थे. उनके साथ कार में दो अन्य लोग भी मौजूद थे. जैसे ही कार महुअरी बगीचा के पास पहुंची, 8-9 की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और लोहे की रॉड से शीशे तोड़ने लगे.
लूट की कोशिश के दौरान विरोध होने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. तीन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है, जिसमें एक गोली कारोबारी निशांत के हाथ को छूते हुए निकल गई.
लूट की कोशिश रही नाकाम
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल निशांत को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गनीमत रही कि लूट की यह कोशिश नाकाम रही और रुपयों से भरा बैग बदमाश अपने साथ नहीं ले जा सके.
बदमाशों की पहचान कर होगी कार्रवाई
वारदात की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: बिहार में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 17 साल बाद बड़ा घोटाला हुआ उजागर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




