ePaper

Patna Crime News: मोकामा में कारोबारी की हत्या के बाद व्यवसायियों ने बंद की दुकानें, पुलिस ने बहन को उठाया

Updated at : 02 Dec 2024 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस हत्या के पीछे मृतक की बहन बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने रविवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी. मोकामा के मुख्य पार्षद और कई वार्ड पार्षदों ने दुकान बंद का समर्थन किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहन को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कोरोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की. बतादें कि जमीन विवाद में कपड़ा व्यवसायी की मोकामा बाजार में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पहचान बेगूसराय के हरपुरा निवासी चंद्रमोह राय के तौर पर हुई है. मृतक अपने परिवार के साथ मोकामा के लहरिया टोला में किराए के मकान में रहता था.

परिजनों का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब मृतक दुकान बंद कर देर शाम अपने घर लौट रहा था, इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहन को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है. वहीं व्यवसायियों ने पुलिस से मोकामा क्षेत्र में गश्ती बढ़ाए जाने की मांग की.

Also Read: Samastipur: बेटे का बर्थडे बना पिता के जिंदगी का आखिरी दिन, केक कटने से पहले फांसी लगा दी जान

मृतक ने अपने नाम पर कराया था पैतृक संपत्ति

एएसपी बाढ़-1 राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की बहन बेगूसराय में उसकी 20 डिसमिल पैतृक संपत्ति को अपने बेटे के नाम करा लिया था. मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की दोपहर जीजा और भांजे के साथ बहस हुई थी. हालांकि पुलिस मृतक के बहन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन