Bihar News: बिहार के इस जिले में है देश की पहली नेचर लाइब्रेरी, एडवेंचर के साथ मिलती है अनोखी जानकारी

Updated at : 02 Sep 2025 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
nature library

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना के जू में देश की पहली नेचर लाइब्रेरी बनाई गई है. करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनी यह लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं को पर्यावरण और वन्यजीवों के बारे में सीखने का नया अवसर दे रही है. यहां पौधों, जीव-जंतुओं और प्रकृति से जुड़ी कई किताबें मौजूद हैं, जो पढ़ने वालों को ज्ञान और जागरूकता दोनों देती है.

विज्ञापन

Bihar News: संजय गांधी जैविक उद्यान अब सिर्फ घुमने की जगह ही नहीं, बल्कि सीखने और जानकारी का केंद्र भी बन गया है. यहां देश की पहली नेचर लाइब्रेरी बनाई गई है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षण का नया साधन बन रही है. इस लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इसे असम से मंगाए गए बांस से बनाया गया है, जिससे इसका लुक प्राकृतिक और सुंदर दिखता है. पहले के निदेशक सत्यजीत कुमार की देखरेख में इसका निर्माण हुआ था. इस लाइब्रेरी को और विकसित करने की योजना है. यहां पेड़-पौधों, वन्यजीवों और पर्यावरण से जुड़ी कई किताबें रखी गई हैं, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जागरूक भी करेंगी.

स्क्रीन के जरिए दी जाती है जानकारी

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बनी नेचर एजुकेशन लाइब्रेरी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां बड़ी स्क्रीन के जरिए देशभर के जू से जुड़ी जानकारी दी जाती है. खास तौर पर बच्चों के लिए रोचक पत्र-पत्रिकाएं और किताबें रखी गई हैं ताकि उनमें पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

बैठने की व्यवस्था है खास

नेचर लाइब्रेरी में बैठने की व्यवस्था भी खास अंदाज़ में की गई है. यहां टेबल और कुर्सियां असम के बांस से तैयार की गई हैं, जो न केवल मजबूत और टिकाऊ हैं बल्कि प्राकृतिक माहौल का अहसास भी कराती हैं. इससे लाइब्रेरी का वातावरण और भी आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल बन जाता है.

जीव-जंतुओं से रिलेटेड बुक्स हैं मौजूद

लाइब्रेरी में जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और पर्यावरण से जुड़ी कई किताबें रखी गई हैं. इन पुस्तकों के जरिए बच्चों और लोगों को प्रकृति की अहमियत समझाई जाती है. यह संग्रह न केवल जानकारी देता है बल्कि प्रकृति के लिए रुचि बढ़ाता है.

पिछले साल 2 अक्टूबर को हुई थी शुरुआत

लोगों को आकर्षित करने के लिए लाइब्रेरी में अलग-अलग तरह की गौरैया की मॉडल सजाई गई हैं. जू घूमने आने वाले लोग यहां लाइब्रेरी का भी आनंद उठाते हैं और नई जानकारियां प्राप्त करते हैं. इस लाइब्रेरी की शुरुआत पिछले साल 2 अक्टूबर को की गई थी.

Also Read: Patna Smart City: पटना नगर निगम की सभी गाड़ियां होंगी चकाचक, मिशन विश्वकर्मा से मिलेगा नया लुक

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन