प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 500 के पार

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 2:39 AM

विज्ञापन

राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. रविवार को भी राज्य में 36 नये कोरोना मरीज मिले. इनमें सर्वाधिक सात मुंगेर में संक्रमित पाये गये हैं

विज्ञापन

पटना : राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. रविवार को भी राज्य में 36 नये कोरोना मरीज मिले. इनमें सर्वाधिक सात मुंगेर में संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ मुंगेर राज्य का पहला जिला हो गया है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार हो गयी है. इसके अलावा भागलपुर में छह, पश्चिमी चंपारण व औरंगाबाद में पांच-पांच, पूर्वी चंपारण में चार, बक्सर में तीन और अरवल, कैमूर, शिवहर, कटिहार, सारण व सीवान में एक-एक मरीज मिले हैं.

इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 517 हो गयी है. वहीं, शिवहर जिला कोरोना संक्रमित होनेवाला राज्य का 31वां जिला बन गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को 12 जिलों में कोरोना के नये पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि मुंगेर में जो सात मरीज मिले हैं, वे दो-दो टेटिया बंबार व भलगुड़ी और एक-एक चंदनपुरा, जमालपुर व बरियारपुर के हैं. इनमें छह महिलाएं और एक पुरुष है.

भागलपुर जिले में जो छह पॉजिटिव मिले हैं, वे शाहकुंड, नाथनगर, बभनगांवा, जगदीशपुर, कहलगांव व सिकंदरा के हैं. पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी में पांच नये पॉजिटिव मिले हैं. इस जिले में पहली बार इसी प्रखंड में पॉजिटिव पाये गये थे. औरंगाबाद में मिले पांचों नये मरीज पुरुष हैं, जिनमें दो नबीगंज और एक-एक औरंगाबाद सदर, रफीगंज व बिरातपुर के हैं.

पूर्वी चंपारण जिले में जो चार नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, वे मोतिहारी सदर, बलाघाट और पकड़ीदयाल के रहनेवाले हैं. बक्सर जिले के नया भोजपुर में तीन नये पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा कटिहार जिले के सदलपुर, कैमूर के भभुआ, सीवान के बसंतपुर, अरवल के बंशी, सारण के सोनपुर और शिवहर में एक-एक मरीज मिले हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन