कोरोना का बिहार में असर नहीं, सतर्क रहने की सलाह

Author Pritish Sahay|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि राज्य में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिले हैं. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह से घबराएं नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सलाह का पालन करें.

विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि राज्य में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिले हैं. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह से घबराएं नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सलाह का पालन करें. छींकते व खासते समय नाक और मुंह को ढंक कर रूमाल या तौलिये का उपयोग करें. जो लोग कोरोना प्रभावित देशों से आये हैं, उन्हें घर पर ही रहना चाहिए और इस वायरस के लक्षण पाये जाने पर घर से बाहर व सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए.

लक्षणों वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे तुरंत 104 पर कॉल करें या निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें. चीन से लौटनेवाले यात्रियों से अभी तक 48 नमूने लिये गये हैं जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है. चीन से बिहार कुल 108 यात्रियों की जांच की गयी. साथ ही 26 यात्रियों को 14 दिनों का निगरानी में रखा गया है.

अब वह सर्विलांस के बाहर हैं. प्रचार प्रसार के लिए 549 स्थलों पर पोस्टर बैनर लगाये गये हैं. इस वायरस से संबंधित अधिक जानकारी को 24 घंटे काम करनेवाले कॉल सेंटर नंबर 104 से संपर्क किया जा सकता है. विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना व गया एयरपोर्ट पर जनमानस की जानकारी के लिए स्वास्थ्य चेतावनी व एडवाइजरी जारी किया गया था. हवाई अड्डों पर आइसोलेशन वार्ड का निर्माण कराया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन