आठ लाख रुपये का उपकरण लेकर ठेकेदार हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन
आठ लाख रुपये का उपकरण लेकर ठेकेदार हुआ फरार

patna news: मसौढ़ी. मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंद्ध योजना के तहत किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए विद्युतीकरण का कार्य करने वाला ठेकेदार कंपनी के करीब आठ लाख का उपकरण लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

मसौढ़ी. मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंद्ध योजना के तहत किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए विद्युतीकरण का कार्य करने वाला ठेकेदार कंपनी के करीब आठ लाख का उपकरण लेकर फरार हो गया. इस संबंध में सिलबेल कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर गजेंद्र प्रसाद ने एमएस अमृता इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के मालिक मधुबनी जिला के हरलाखी थाना के गंगौर ग्रामवासी मनोज कुमार के खिलाफ मंगलवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंद्ध योजना के तहत किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है. कंपनी ने मनोज कुमार के एमएस अमृता इलेक्ट्रानिक्स कंपनी को ठेके पर काम करने के लिए वर्क आउट जारी किया गया था. मनोज थाना के भदौरा, कराय, हरवंशपुर में विद्युतीकरण का कार्य कर रहा था. नूरा गांव में स्टोर विद्युत सामग्री रखता था. 28 जुलाई को कंपनी के मैनेजर गजेंद्र प्रसाद ने विद्युत सामग्री ट्रांसफार्मर, केवल बिजली तार स्ट्रक्चर सेट दी गया था. आरोप है कि मनोज कुमार उक्त सामग्री को लेकर फरार हो गया. आरोप है कि आरोपित मनोज कुमार गजेंद्र प्रसाद का फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है. बताया जाता है कि उक्त सामग्री की कीमत करीब आठ लाख रुपए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन