कांग्रेस का भीम शक्ति संवाद आज, जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का भीम शक्ति संवाद आज, जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बिहार कांग्रेस ने सूबे के सभी जिलों एवं प्रखंडों में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम की घोषणा की है.

विज्ञापन

सवाददाता, पटना संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बिहार कांग्रेस ने सूबे के सभी जिलों एवं प्रखंडों में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम की घोषणा की है. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी जिला में कार्यक्रम के व्यापक आयोजन के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के व्यापक रूप से आयोजन को लेकर जिला में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षक सुनिश्चित करेंगे कि बाबा साहेब के विचारों को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच लेकर जाए. पश्चिम चंपारण में पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, पूर्वी चंपारण में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, भोजपुर में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिन्हा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इनके अलावा अन्य जिलों में भी पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन