निजी कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर पर लाखों रुपये गबन का आरोप, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
निजी कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर पर लाखों रुपये गबन का आरोप, केस दर्ज

गांधी मैदान थाने के एग्जीबिशन रोड स्थित एक निजी कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर सोहन कुमार पर लाखों रुपये गबन का आरोप लगा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गांधी मैदान थाने के एग्जीबिशन रोड स्थित एक निजी कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर सोहन कुमार पर लाखों रुपये गबन का आरोप लगा है. कंपनी की ओर से निदेशक शिशिर कुणाल ने धनरूआ निवासी साेहन कुमार के खिलाफ में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करा दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि सोहन उनकी कंपनी में चार वर्षों से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. इस दौरान वह सभी कर्मचारियों का वेतन बनाना, इपीएफ व इएसआइसी में नाम दाखिल करना व अन्य डेटा इंट्री का काम करता था. उसने कंपनी के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की और कंपनी के कर्मचारियों के वेतन के लिए बैंक में जमा की जाने वाली एक्सेल शीट में हेराफेरी की है. साथ ही एनएमसीएच में कार्यरत सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी व अन्य लोगों को दिये जाने वाली 15 लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गया है. उसने कंपनी का 25-30 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया है. निदेशक ने आशंका जतायी है कि सोनू कुमार ने कंपनी के 40-50 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की है. इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन