शिकायतों का समाधान 30 मिनट में हो: ऊर्जा सचिव

Updated:
विज्ञापन
शिकायतों का समाधान 30 मिनट में हो: ऊर्जा सचिव

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश पर शनिवार को ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने पेसू क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति कार्यों की गहन समीक्षा की.

विज्ञापन

पटना. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश पर शनिवार को ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने पेसू क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति कार्यों की गहन समीक्षा की. बैठक में एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार, जीएम पेसू सहित सभी अधीक्षण और कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे. सचिव ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और समयबद्ध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि फ्यूज कॉल सेंटरों की भूमिका उपभोक्ता संतुष्टि में अहम है, इसलिए इन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए. उपभोक्ता शिकायतों का समाधान 30 मिनट के भीतर हो, यह प्राथमिकता होनी चाहिए. सचिव ने मौजूदा फ्यूज कॉल सेंटरों की संख्या बढ़ाने, उन्हें पर्याप्त मानव संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराने और प्रत्येक क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से नये सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए. पाल ने कहा कि शिकायतों की केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली विकसित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन