सीएम ने राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक का किया अनावरण

Updated at : 09 Mar 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक का किया अनावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में चंद्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना / राजगीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में चंद्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं. इसे देखते हुए वर्ष 2023 से सरकारी तौर पर जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने जयप्रकाश उद्यान परिसर का जायजा लेने के क्रम में कहा कि पूरे परिसर को ठीक ढंग से मेंटेन रखें. मुख्यमंत्री ने यह बातें शनिवार को राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक का अनावरण करने के बाद कहीं. उन्होंने सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान सम्राट जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्तिचित्र), जरासंध जानकारी केंद्र और परिसर के जल संरक्षण संरचना का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है. हम बचपन से ही यहां आते हैं. बिहार की बागडोर संभालने के बाद वर्ष 2009 में हम राजगीर में सात दिन रहे थे और यहां के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को जाकर देखा था. उसके बाद राजगीर के सभी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास कराया गया. उन्होंने कहा कि सम्राट जरासंध के अखाड़े की स्थिति को ठीक नहीं कर पाये क्योंकि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन प्रतिबंधित है. हम सम्राट जरासंध के अखाड़ा को विकसित करना चाहते थे लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण यह संभव नहीं हो सका, इसलिए जरादेवी मंदिर और जेपी उद्यान के बगल में जरासंध स्मारक निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. 27 नवंबर, 2022 को इसकी घोषणा की गयी. वर्ष 2023 में सम्राट जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हुआ. यह प्रतिमा बिहार के गौरवशाली अतीत का प्रतीक बनेगी. राजगीर में बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का लोकार्पण कर वन्य जीवों की बेहतर देखभाल और सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव किया उद्घाटन पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वाल्मीकि महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने शॉल और मोमेंटो भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. दीप-प्रज्ज्वलन के बाद बिहार गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों ने की और महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर का संक्षिप्त परिचय देते लघु फिल्म का प्रसारण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक विनय बिहारी और अनुपमा यादव द्वारा गायन प्रस्तुत की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन