सीएम सम्राट ने सभी अधिकारियों को किया टाइट, बोले- बिना बताए कार्यालयों में पहुंचे DM-SP

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर
Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं. आज उन्होंने सहयोग पोर्टल को लॉन्च किया. इस दौरान अधिकारियों से बातचीत की. साथ डीएम और एसपी को आदेश भी दिए. इसके साथ ही सभी चीजों पर नजर रखने की भी बात कही.
Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने अधिकारियों को भी टाइट कर दिया है. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, आईटी डिपार्टमेंट की ओर से हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. थाना और अंचल कौन चला रहे हैं, इन सभी चीजों पर नजर रखी जाएगी.
डीएम और एसपी को दिया आदेश
सम्राट चौधरी ने डीएम और एसपी को भी कड़ा आदेश दिया कि बिना बताए ही हर जगह जाएं और हर हाल में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर चिंता की जाए. बिहार में पिछले कुछ दिनों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है. कई जिलों में यह काम मिशन मोड में किया जा रहा है.
यहां वेबसाइट पर शिकायत कर सकेंगे दर्ज
इस तरह से आज सहयोग पोर्टल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कई आदेश अधिकारियों को दिए. जानकारी के मुताबिक, लोग sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे. इस दौरान ‘सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100’ भी लॉन्च किया जाएगा. हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसके जरिए हर नागरिक कभी भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. शिकायतों के जल्द से जल्द समाधान के लिए यह नई व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है.
इस दिन लगाया जाएगा ‘सहयोग शिविर’
इसके साथ ही हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ लगाया जाएगा. शिविर में मौके पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. इतना ही नहीं, लोगों की ओर से शिकायत दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर निपटारा अनिवार्य किया गया है. समस्या के समाधान के बाद आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी.
Also Read: गुजरात के लिए बिहार और यूपी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










