पटना को मिली नई सड़क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, पिता को याद कर भावुक हुए नितिन नवीन

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :11 May 2026 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
navin kishor sinha path

नवीन किशोर सिन्हा पथ का उद्घाटन करते सीएम सम्राट, नितिन नवीन और बिजेंद्र यादव

Patna News: पटना में मंदिरी नाले पर बनी नई सड़क का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया. इस सड़क का नाम बीजेपी नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा के नाम पर रखा गया है. उद्घाटन समारोह में नितिन नवीन अपने पिता को याद कर भावुक हो गए.

विज्ञापन

Patna News: पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिरी नाले पर बनी नई सड़क का उद्घाटन किया. इस सड़क का नाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व विधायक रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के नाम पर रखा गया है. अब यह सड़क ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जानी जाएगी.

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन अपने पिता को याद कर भावुक हो गए.

77वीं जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

आज नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती थी. इस अवसर पर पटना में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. नितिन नवीन ने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी. हालांकि सबसे बड़ा आयोजन मंदिरी इलाके में नई सड़क के उद्घाटन का रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

नितिन नवीन बोले- मेरे पिता का सपना आज पूरा हुआ

उद्घाटन समारोह में नितिन नवीन ने कहा कि यह सड़क उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक थी. उन्होंने बांकीपुर विधायक रहते हुए इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया था. उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है. मेरे पिता नवीन किशोर सिन्हा का सपना आज पूरा हुआ है. मुझे खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना में सहयोग किया और अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह सड़क बनकर तैयार हो गई.

नितिन नवीन ने 2020 की एक सभा को याद करते हुए कहा कि उसी समय उन्होंने लोगों से वादा किया था कि मंदिरी नाले पर जल्द सड़क बनेगी और आज वह सपना साकार हो गया.

सम्राट चौधरी बोले- यह नाला कभी इलाके के लिए अभिशाप था

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कार्यक्रम में नवीन किशोर सिन्हा को याद किया. उन्होंने कहा कि यह सड़क पटना के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी. सीएम ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि नवीन किशोर सिन्हा जहां भी हों, हमें आशीर्वाद देते रहें. पिछले 40 वर्षों से मैं इस इलाके को देख रहा हूं. यह नाला पूरे क्षेत्र के लिए अभिशाप बन चुका था. आज इसका कायाकल्प हुआ है और यह फोरलेन सड़क बन गई है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस परियोजना के लिए धन्यवाद दिया.

अब जाम से मिलेगी राहत, लाखों लोगों को फायदा

मंदिरी नाले पर बनी इस सड़क से पटना के लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. अब लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे जेपी गंगा पथ तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इस सड़क से पीएमसीएच, एनएमसीएच, गायघाट, कंगनघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

3 लाख से ज्यादा लोगों को होगा सीधा फायदा

यह सड़क नेहरू पथ पर तारामंडल से शुरू होकर जेपी गंगा पथ तक जाती है. इसकी कुल लंबाई 1289 मीटर है. इसके साथ 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई है. सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी.

Also Read: अब नशा तस्करों की खैर नहीं, बिहार की पहली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इस जिले में हुआ गठन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन