युवाओं को भविष्य संवारने के लिए उपयोगी होगी ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा’ योजना : नीतीश कुमार

Updated:
विज्ञापन
युवाओं को भविष्य संवारने के लिए उपयोगी होगी ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा’ योजना : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को जानकारी दी है कि ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ योजना युवाओं को भविष्य संवारने के लिए उपयोगी होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को जानकारी दी है कि ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ योजना युवाओं को भविष्य संवारने के लिए उपयोगी होगी. उन्होंने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 7 निश्चय-2 के तहत बिहार के युवाओं को उन्नत कौशल, बेहतर रोजगार क्षमता, नेतृत्व विकास, सशक्त नेटवर्किंग और कैरियर संवर्द्धन के नये अवसर देने के लिए ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ योजना के क्रियान्वयन की कैबिनेट द्वारा मंजूरी देते हुए राशि स्वीकृत कर दी गयी है. मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि इस योजना में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 12वीं पास प्रशिक्षित युवाओं को चार हजार, आइटीआइ या डिप्लोमा पास युवाओं को पांच हजार और स्नातक या स्नातकोत्तर पास इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को मासिक छह हजार रुपये की राशि दी जायेगी. राज्य के एक लाख युवाओं को 2025-26 से 2030-31 तक विभिन्न संस्थानों में इंटर्नशिप करायी जायेगी. राज्य सरकार की इस दूरदर्शी और नवाचारी पहल का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनाना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो. हमलोग युवाओं को सक्षम बनाने और रोजगार के अवसर देने को कृतसंकल्पित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन