मुख्यमंत्री ने मनेरशरीफ दरगाह में की चादरपोशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Feb 2025 12:16 AM
मुख्यमंत्री ने मनेरशरीफ दरगाह में की चादरपोशी
पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मनेरशरीफ स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 756वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की. साथ ही उन्होंने राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआएं मांगी. मनेरशरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक सुहरवर्दी ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










