CM Nitish Kumar: कड़ाके की धूप में निकले सीएम, जेपी गंगा पथ और कच्ची दरगाह बिदुपुर को लेकर दिया बड़ा आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2025 3:39 PM
CM Nitish Kumar: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं. इस बीच आज ही उन्होंने जेपी गंगा पथ से सटे नदी की ओर डाउन रैंप के निर्माण कार्य और कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने निर्माण को लेकर बड़ा आदेश भी अधिकारियों को दिया.
CM Nitish Kumar: चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रहे हैं. लगातार बिहार की जनता को कई सौगात दे रहे तो वहीं कई सौगातें अभी देने की तैयारी भी की जा रही है. ऐसे में आज सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ कई निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आदेश भी दिए. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया.

सीएम नीतीश ने दिया आदेश
इस दौरान उन्होंने कहा कि, पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा. जेपी गंगा पथ एक अद्भुत परियोजना है जिसका सौंदर्यीकरण भी बेहतर ढंग से कराएं. इस पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन दोनों जरूरी है. बता दें कि, जेपी गंगा पथ पर किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे गायघाट पहुंचे.

गायघाट में भी किया निरीक्षण
दरअसल, गायघाट में जेपी गंगापथ से सटे नदी की ओर डाउन रैंप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. बता दें कि, जेपी गंगा पथ पर वाहनों के सुगम आवागमन और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गायघाट में नदी की ओर डाउन रैंप का निर्माण किया जा रहा है. जेपी गंगा पथ परियोजना में अभी गायघाट में वाहनों के उतरने के लिए यूटर्न की व्यवस्था है, इस डाउन रैंप के निर्माण से यूटर्न की व्यवस्था खत्म हो जायेगी.

निर्माण कार्य में तेजी लाने का आदेश
वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस डाउन रैंप का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं ताकि लोगों को गायघाट में जेपी गंगा पथ से सीधा और सुरक्षित संपर्कता का लाभ मिले. उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी सेतु और उसके बगल में बनाए जानेवाले नये फोरलेन पुल से भी जेपी गंगापथ को जोड़कर संपर्कता बहाल करने के लिए कार्य करें. इस पर अभियंता अध्ययन कर बेहतर ढंग से कार्य कराएं.

कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन पुल का किया निरीक्षण
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ परियोजना को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है. जेपी गंगा पथ की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन पुल से सीधी संपर्कता बहाल करने के लिए बचे हुये काम को तेजी से पूर्ण करें. उन्होंने यह भी कहा कि, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुलभ होगा. पटना शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे. पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा.

Also Read: Bihar News: रात में घर से निकला और सुबह पेड़ से टंगी मिली लाश, रिटायर्ड फौजी के बेटे की रहस्यमयी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










