Bihar News: रात में घर से निकला और सुबह पेड़ से टंगी मिली लाश, रिटायर्ड फौजी के बेटे की रहस्यमयी मौत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2025 2:21 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से खबर है, जहां एक रिटायर्ड फौजी के बेटे की लाश पेड़ से लटकी मिली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. मामला जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के विभिन्न जिलों से लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड फौजी के बेटे की लाश पेड़ से टंगी हुई मिली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है.रिटायर्ड आर्मी जवान अजय कुमार उर्फ दरोगी मंडल के छोटे बेटे बीरबल मंडल (25 वर्ष) की लाश विक्रमशिला सेतु पुल के पास एक पेड़ टंगी हुई मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया.बीरबल मंडल परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव का निवासी था.

हत्या या आत्महत्या, पुलिस करेगी जांच

मामले में बताया गया कि, वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला सेतु के उत्तरी छोर के पास एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ शव देखा और तुरंत ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवान को सूचना दी. इसके बाद इस्माइलपुर थाना को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही एडिशनल थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान मृतक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई. घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. इधर, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा.

मानसिक तनाव में रहता था बीरबल

जानकारी के मुताबिक, बीरबल मंडल टोटो चलाकर जीवन यापन करता था, लेकिन कम आमदनी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. परिजनों के अनुसार, वह हाल ही में रोजगार की तलाश में बाहर जाने की योजना बना रहा था. चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि, “बीरबल का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही घर में कोई तनाव था. वह कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा. आज सुबह जब सूचना मिली, तो हम लोग मौके पर पहुंचे.” वहीं, राघोपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल ने बताया कि, “घटना की सूचना मिलने के बाद हम भी मौके पर पहुंचे. मृतक बहुत ही शालीन और घरेलू स्वभाव का था. यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है.”

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इधर, रिटायर्ड फौजी अजय कुमार के परिवार पर यह गहरी चोट है. उनके चार संतानों में एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक अभी अविवाहित है. बड़ा बेटा निर्मल कुमार भागलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी शादी भी जल्द ही होने वाली है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

(भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

Also Read: प्रेमिका के प्यार में पागल आशिक ने सिने पर लिखवाया ‘I LOVE Muskan’, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन