भागलपुर-बांका रेलखंड पर टिकट जांच अभियान, 242 यात्री पकड़े गए, 2.11 लाख जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

टिकट चेक करते TTE

भागलपुर-बांका रेलखंड पर एक बड़े टिकट जांच अभियान में 242 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इस कार्रवाई में रेलवे ने 2.11 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है. यह अभियान रेल राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया गया.

विज्ञापन

भागलपुर. मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह के निर्देश पर रविवार को भागलपुर-बाराहाट-बांका रेलखंड पर गहन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मालदा डिवीजन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक-II रवि कुमार ने किया. इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन ट्रेनों में हुई टिकट जांच

टिकट जांच अभियान में 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13016 जमालपुर-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस, 13241 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस, 73449 बांका-भागलपुर डेमू और 73402 भागलपुर-गोड्डा डेमू समेत अन्य ट्रेनें शामिल रहीं. जांच के दौरान यात्रियों के टिकट और यात्रा संबंधी नियमों का सत्यापन किया गया.

242 मामले पकड़े गए, 2,11,380 रुपये जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा के कुल 242 मामले पकड़े गए. इन मामलों में रेलवे की ओर से कुल 2,11,380 रुपये का जुर्माना वसूला गया. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेल नियमों का पालन करने की अपील की.

रेल राजस्व की सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा पर जोर

रेलवे के अनुसार टिकट जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना, रेल नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा रेल राजस्व की सुरक्षा करना है. इसके साथ ही यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है.

आगे भी जारी रहेगा गहन टिकट जांच अभियान

मालदा मंडल की ओर से बताया गया कि रेल राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के गहन टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले उचित टिकट लेने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन