सीएम नीतीश ने IGIMS में 500 बेड के नए अस्पताल भवन का किया उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Feb 2025 1:57 PM
उद्घाटन करते सीएम नीतीश
IGIMS Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में 500 बेड के नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया है. इस नए भवन में आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी.
IGIMS Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में 500 बेड के नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया है. इस नए भवन में आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी. इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. अब इस संस्थान में करीब 1700 बेड हो जाएंगे. इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी. इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे.
24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात
बता दें कि निर्माण कार्य पर करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. करीब 3 साल के इंतजार के बाद 6 मंजिला भवन तैयार हुआ है. इस अस्पताल में हर विभाग का अपना वार्ड, ओपीडी, ओटी, क्रिटिकल केयर यूनिट और जनरल इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध है. सभी विभाग के डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ उसी फ्लोर पर रहेंगे. 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएंगी. यहां पैथोलॉजिकल जांच के लिए भर्ती मरीजों का सैंपल बेड से ही कलेक्ट कर लिया जाएगा. इसके अलावा रेडियोलॉजिकल जांच की भी सुविधा मिलेंगी.
Also Read: पटना के शेल्टर होम की लड़की पुलिस को चकमा देकर कार सवार युवक के साथ हुई फरार, जानिए पूरा मामला
परिजनों के लिए हर फ्लोर पर वेटिंग हॉल
इस नए अस्पताल भवन में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्री ऑपरेटिव और पोस्ट ऑपरेटिव पेशेंट केयर, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU), सर्जरी के बाद स्पेशल केयर के लिए रिकवरी और आईसीयू की व्यवस्था रहेगी. ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की व्यवस्था पांचवीं मंजिल पर रखी गई है. कैंपस में शुद्ध हवा के लिए पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं. मरीजों के परिजन के लिए हर फ्लोर पर वेटिंग हॉल की व्यवस्था की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










