बिहार के ग्रेजुएट बेरोजगार युवकों को हर महीने मिलेगा 1 हजार रुपये, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

Updated:
विज्ञापन

छात्रों की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब 20 से 25 साल आयु वर्ग के स्नातक पास बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिकतम दो साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा. यह सुविधा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की सियासत इस समय चुनावी मोड में है. विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है और सत्ताधारी एनडीए तथा विपक्षी महागठबंधन दोनों ही मतदाताओं को साधने में जुटे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को लुभाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने घोषणा की है कि अब ग्रेजुएट बेरोजगारों को भी अधिकतम दो साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. यह लाभ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत मिलेगा.

योग्यता और उम्र सीमा

अब तक यह योजना केवल इंटर पास बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए थी. लेकिन अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक डिग्री हासिल करने वाले 20 से 25 वर्ष के ऐसे युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा, जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं और न ही उनके पास कोई नौकरी या स्वरोजगार है. इन युवाओं को सरकार दो साल तक हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी. नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह राशि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल ट्रेनिंग में काम आएगी.

युवाओं को सशक्त बनाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से ही उनकी सरकार का फोकस युवाओं को सशक्त बनाने पर रहा है. उन्होंने दावा किया कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके लिए कौशल विकास के कार्यक्रमों को मजबूती दी जा रही है ताकि युवा नौकरी के लिए सक्षम बन सकें.

सियासी मायने

नीतीश कुमार का यह ऐलान केवल आर्थिक राहत नहीं बल्कि एक बड़ा चुनावी संदेश भी है. बिहार में 2025 का चुनाव पूरी तरह से बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर केंद्रित होता दिख रहा है. विपक्षी नेता तेजस्वी यादव लगातार अपनी 17 महीने की सरकार में दी गई नौकरियों का हवाला देकर नीतीश सरकार पर दबाव बना रहे हैं. ऐसे में नीतीश का यह कदम युवाओं को सीधा संदेश देता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है.

युवा वर्ग को साध सकता है एनडीए

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस योजना से उन ग्रेजुएट बेरोजगारों का एक बड़ा वर्ग प्रभावित होगा, जो अब तक इंटर पास भत्ता योजना से बाहर थे. खासकर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों के युवा इसका सीधा लाभ पाएंगे. इससे चुनाव में युवा मतदाताओं के बीच एनडीए की पकड़ मजबूत हो सकती है.

Also Read: Bihar Politics: लालू परिवार में संजय यादव पर घमासान! मीसा-तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी भी नाराज…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन