CM Nitish Big Gift: सीएम नीतीश आज इन करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, हेलीकॉप्टर से इस जिले में पहुंचेंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jul 2025 9:35 AM

विज्ञापन

CM Nitish Big Gift: बिहार के लोगों को सीएम नीतीश लगातार कई तोहफे दे रहे हैं. इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. दरअसल, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में सीएम नीतीश भव्य कार्यक्रम को लेकर पहुंचेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish Big Gift: बिहार के लोगों को सरकार की ओर से ताबड़तोड़ तोहफे दिए जा रहे हैं. इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. दरअसल, बिहार के मधुबनी और सीतामढ़ी में आज सीएम नीतीश पहुंचेंगे जहां, वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे सीतामढ़ी में पुनौरा धाम पहुंचकर मां जानकी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे और भव्य मंदिर के निर्माण के शिलान्यास का जायजा भी लेंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

बता दें कि, आज मधुबनी के लौकही में प्लस टू हाई स्कूल परिसर में सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर के जरिये पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग के जरिये पूर्व मंत्री हरिबाबू की नवनिर्मित प्रतिमा स्थल पर जाएंगे. जहां प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वहीं, जिन परियोजनाओं का शिलान्यास आज सीएम नीतीश करेंगे उनमें पुरानी कमला और जीवछ कमला नदी का पुनर्जीविकरण, जयनगर शहीद चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज, मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डा और मां सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना शामिल है.

मां जानकी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

ऐसे में आज का दिन बिहार के लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. खासकर पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है, जिसे अहम माना जा रहा है. आज सीएम नीतीश सीतामढ़ी भी जायेंगे. जहां वे मां जानकी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम की मंदिर कमिटी, महंत और स्थानीय प्रशासन के साथ खास बैठक भी होगी. बता दें कि, करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से पुनौरा धाम में मंदिर का निर्माण होने वाला है. वहीं, अगले महीने यानी कि अगस्त महीने की 8 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखेंगे.

Also Read: बिहार में पात्र पत्रकारों की पेंशन हुई डबल से भी ज्यादा, 6 हजार के बदले मिलेंगे इतने रुपये, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन